फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापसी के लिए चल रहा था समझौता

Sun, 17 Jul 2016 11:34 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल के बाहर रोते-विलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फफूंद क्षेत्र में युवक को जहर पिलाने के मामले से पहले लड़की के पिता ने मृतक युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ लड़की भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की के बरामद होने के बाद कई लोग दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास करते रहे। मगर बिचौलियों के वजह से समझौता नही हो पाया।
विज्ञापन


चार जुलाई को बाबरपुर से लड़की बरामद हुई थी। लड़की बरामदगी के बाद उनके परिजन लड़की को अगवा कर बलात्कार करने की बात कह रहे थे। इस पर कुछ लोगों ने समझौते का प्रयास किया। समझौते के दौरान रुपयों की भी डिमांड हुई। कई बार पंचायत के बाद बात बिगड़ती रही और समझौता नही हो पाया। कुछ दिनों से समझौते के प्रयास बंद थे। शनिवार शाम जब युवक अपने जीजा के घर पर था तभी फोन आया। युवक समझौता होने के चक्कर में चला गया।

मौत से पहले दर्ज कराए बयान
लड़के ने मौत होने से पहले बताया कि वह लड़की के घर गया था। लड़की के पिता ने उसे पानी में जहर पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ रही है।

मृतक के भाई ने पुलिस पर लगाए आरोप
मृतक के भाई सुधीर ने पुलिस पर भी आरोप लगाए। उसका कहना है कि जब पुलिस उसके भाई को थाने ले आई तो हम लोगों को सूचना नही दी। उसने कहा कि रात में जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब भी पुलिस वाले नही चेते। सुबह हालत गंभीर हुई तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल
सौ शैय्या अस्पताल में मृतक के मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल था। जिसने भी यह घटनाक्रम सुना वह अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में लोगों की भीड़ लगी रही और सभी लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें