फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार में कच्ची शराब के साथ दो धरे

Sun, 18 Oct 2015 08:57 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस ने रविवार को रोडवेज बस अड्डा के पास चेकिंग के दौरान लग्जरी कार में कच्ची शराब के साथ दो युवकों के हिरासत में लिया। छानबीन करने पर पता चला कि चोरी की कार बाइक के नंबर चल रही है।
विज्ञापन

पुवायां क्षेत्र के दो युवक रोडवेज से लग्जरी कार में गुजर रहे थे, तभी वहां जाम लग गया। कार सवार युवकों ने जल्दबाजी करने का प्रयास किया। वहां चेकिंग कर रहे इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने शक होने पर कार मेें सवार दोनों युवकों के अपने पास बुला लिया। पूछताछ में पता लगा कि वह शहर में एक शादी में शामिल होने आए हैं। उनके पास कार के कागजात नहीं थे। जांच करने पर पता लगा कि कार पर पड़ा नंबर गाजियाबाद की एक बाइक का है। कार की तलाशी लेेने पर उसमें से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। कार कब्जे में लेकर दोनों युवकों को थाने भेज दिया गया। दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें