फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की घटतौली को लेकर दो पक्षों में बवाल, जमकर हुई फायरिंग

Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपजे विवाद में लोधीपुर मोहल्ले में बवाल हो गया। दो पक्षों में गाली गलौज मारपीट के बाद फायरिंग हुई। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें एक पक्ष के तीन लोगों को न्यायालय में पेश किया, जहां उनको जमानत मिल गई। यह वाकया थाना रोजा के लोधीपुर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की देर रात का बताया गया है। पुलिस के अनुसार मोहल्ले के सुभाष गैस सिलेंडर बेचने का काम करते हैं। यही के सोमेंद्र ने सुभाष से गैस रिफिल कराया था, जहां घटतौली को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। फिर गाली गलौज से बात मारपीट तक पहुंच गई। सोमेंद्र ने थाने में सुभाष, सुरेंद्र, शिवम,सत्यम और सात अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर हमला करने, फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जबकि सुभाष ने सोमेंद्र के खिलाफ  बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सुभाष, सुरेंद्र, शिवम को न्यायालय में पेश किया है, जहां तीनों आरोपियों को जमानत मिल गई है जबकि सुभाष की तहरीर पर नामजद किए गए सोमेंद्र को गिरफ्तारी की गई है, जिसको शनिवार को न्यायालय में पेश किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


बवाल की पीछे उजागर हुआ पुलिस का पक्षपाती रवैया
रोजा। बृहस्पतिवार की रात लोधीपुर में हुई फायरिंग और बवाल के पीछे पुलिस का पक्षपाती रवैया उजागर हुआ है। आरोपी सुभाष का कहना है कि पुलिस ने उनके घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की है। उनकी रिपोर्ट दर्ज की जब एसपी से महिलाओं ने फरियाद की, तब जाकर उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी रिपोर्ट सही धाराओं में दर्ज नहीं की गई। गिरफ्तारी कर उनको बेरहमी से थाने में पीटा गया। अदालत ले जाते समय उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया है, जिस पर न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी करते हुए जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें