फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपया जमा करने गए कारोबारी की जेब काटी, रिपोर्ट

Fri, 11 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सदर बाजार थाना क्षेत्र के पंखी चौराहा मार्ग स्थित कैनरा बैंक की शाखा में शुक्रवार सुबह बाडूजई पेशावरी के आदर्श नगर कालोनी निवासी फुटकर कारोबारी अशोक सक्सेना एक लाख 21 हजार 500 रुपये नगदी जमा कराने पहुंचे। रुपये उन्होंने जैकेट के भीतर वाले जेब में रखे थे। बैंक परिसर में भीड़ अधिक थी और उसी धक्कामुक्की के दौरान उनके जैकेट के जेब पर जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया और पूरी रकम ले उड़े। उन्होंने तुरंत सेक्योरिटी गार्ड, पुलिस कर्मी और बैंक मैनेेजर से गेट बंद करवाकर सभी की तलाशी लेने को कहा। अशोक का आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने जवाब दिया कि गेट बंद कराना उनके अधिकार में नहीं है। कारोबारी की तहरीर पर सदर बाजार इंस्पेक्टर हरीश राजपूत ने बैंक मैनेजर समेत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर  विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें