नाबालिग से रेप की कोशिश किए जाने के मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी नौ वर्षीय पुत्री 25 जनवरी को शौच के लिए खेत पर गई थी। गांव के ही एक युवक ने लड़की को रेप की नियत से पकड़ लिया। लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो आरोपी लड़की से कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ भाग निकला। लड़की ने घर आकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने 26 जनवरी को खुटार जाकर पुलिस को मामले की तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 29 जनवरी को पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।