फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर रिपोर्ट लिखाने को दूसरी तहरीर दी

Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सरकारी अस्पताल में संविदा पर तैनात एक डॉक्टर ने दो अप्रैल को फेसबुक पर प्रधानमंत्री के मन की बात पर एक पोस्ट की थी। पोस्ट पर तमाम लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट किए। लोगों ने डॉक्टर की पोस्ट और उस पर किए गए कमेंट देखे तो उनमें रोष फैल गया। नगर के राजेश देवल ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। थानाध्यक्ष ने पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। मंगलवार को भाजपा नेता देवेश गुप्ता, नीरज सिंह, ध्यानू चौहान, सोनू मिश्रा, सर्वेश कुमार, नीतेश सिंह, सुनील सिंह, राजेश देवल सहित तमाम लोगों ने थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ दूसरी तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। तहरीर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री हर माह मन की बात कार्यक्रम के तहत देशवासियों को संबोधित करते हैं। डॉक्टर ने उसी पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री को अपमानित करने की नियत से यह पोस्ट लिखी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर दो दिन में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें