फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेने गया खुटार का रेडीमेड कपड़ा व्यापारी लापता

Fri, 17 Jun 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर का एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी दवा लेने की बात कहते हुए पूरनपुर गया था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। व्यापारी की मां ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर पता लगवाए जाने की मांग की है। खीरी जनपद के मैलानी कसबा निवासी लालबहादुर का 35 वर्षीय पुत्र सोनू खुटार नगर में ओम साईं गारमेंट्स एंड ब्यूटी सेंटर की दुकान है। बृहस्पतिवार को वह रोजाना की तरह बाइक से दुकान पर आया था। थोड़ी देर दुकान खोलने के बाद बाइक की चाबी पड़ोसी दुकानदार को देकर पूरनपुर दवाई लेने की बात कहकर चला गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसके नंबर पर फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। इसके बाद रिश्तेदारों के यहां फोन कर सोनू की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग खुटार में दुकान पर पहुंचे तो पास के दुकानदारों ने बताया कि वह पूरनपुर दवा लेने की बात कहकर गया था। शाम तक वापस नहीं आने पर उसके नंबर पर फोन किया तो नहीं मिला। जिस पर उन्होंने बाइक को अपनी दुकान के अंदर खड़ा कर लिया। इसके बाद सोनू की मां कमला देवी ने खुटार थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को देकर पुत्र का पता लगवाए जाने की मांग की है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर थाने पर दी गई होगी तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें