फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख नदी में कूदे कच्ची शराब बनाने वाले

Thu, 18 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सेहरामऊ दक्षिणी।
विज्ञापन
शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्रा नदी किनारे भारी मात्रा में शराब, लहन बरामद, छह गिरफ्तार
विज्ञापन

गर्रा नदी किनारे शराब की अवैध भट्टियों के संचालन की सूचना पर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह छापा मारा। इस दौरान मौके पर भारी मात्रा में शराब, लहन और उपकरण बरामद हुए। छह लोगों को गिरफ्तार किया। दो लोग नदी में कूछ गए और फिर भाग गए।  
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान दलबल के साथ बृहस्पतिवार सुबह गुर्रा गांव स्थित गर्रा नदी के किनारे पहुंचे और अवैध शराब बना रहे अहिबरन, खुशाली, रामबक्श, गांव खिरियाहीर निवासी अशोक कुमार, रामनरायन और इटौरा गौंटिया निवासी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। गुर्रा निवासी नेत्रपाल और पहाड़ी गर्रा नदी में कूद कर मौके से भाग गए। पुलिस को मौके से तीन एलपीजी सिलेंडर, चूल्हे, एक छोटा सिलेंडर, 15 मटकों में भरी करीब 16 सौ लीटर लहन, 1015 लीटर कच्ची शराब मिली। पुलिस ने लहन को नष्ट करा दिया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें