फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की बरामदगी को ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 04 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली थाना अंतर्गत एक गांव से लाखों की नगदी लेकर प्रेमी के साथ गई लड़की का पता लगाने के लिए विधायक रोशनलाल वर्मा के नेतृत्व में लड़की के घरवालों ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी से लड़की की बरामदगी की मांग की। विधायक वर्मा ने एसपी को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही लड़की की बरामदगी नहीं की गई तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। एसपी ने आश्वासन दिया है कि दो दिन के अंदर लड़की का पता लगा लिया जाएगा। बता दें कि गांव निवासी लड़की गैर समुदाय के युवक के साथ घर से करीब साढ़े चार लाख रुपये लेकर गायब हो गई थी। इसकी रिपोर्ट थाना सिंधौली में दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने लड़की के प्रेमी तसलीम को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी थी। नानुकर के बाद तसलीम ने लड़की की हत्या की बात कुबूल की तो सब अवाक रह गए। हालांकि पुलिस उसकी लाश बरामद नहीं कर सकी। ऐसे में लड़की जीवित है या उसे मार दिया गया, अभी तक यह भी तय नहीं हो सका है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक रोशनलाल वर्मा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लड़की के घरवालों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। वहां से वह जुलूस के रूप मेें नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी ऑफिस में इन लोगों ने जबरदस्त नारेबाजी की। बाद में एसपी केबी सिंह से मुलाकात कर विधायक ने साफ कह दिया कि लड़की का शीघ्र पता नहीं लगाया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। एसपी ने दो दिन में लड़की की बरामदगी का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें