फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां की जिला सहकारी बैंक में लगाई नकब

Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
पुवायां की जिला सहकारी बैंक में लगाई नकब
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की पुवायां शाखा में चोरों ने नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया लेकिन बैंक से कुछ भी चोरी नहीं कर सके। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुवायां में शाहजहांपुर रोड पर जिला सहकारी बैंक की शाखा है। बैंक के पड़ोस में पुवायां के चांद मियां की खाद की गोदाम है। गोदाम कभी कभार ही खुलता है। गोदाम के ऊपर छत के स्थान पर टीन पड़ी हुई है। बुधवार रात चोर बैंक की छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के सहारे चांद मियां की गोदाम की टीन हटाकर अंदर घुस गए और गोदाम से बैंक में नकब लगा दी। नकब बैंक के अभिलेखागार में लगने के कारण चोरों ने दूरी नकब लगाई, लेकिन नकब फिर अभिलेखागार में ही लगी। इसके बाद चोरों ने कुछ दूर हटकर नकब लगाई। इस बार नकब स्ट्रांग रूम में लगी, लेकिन दीवार पूरी तरह से नहीं टूट पाई। समझा जाता है कि आहट होने पर चोर मौके से भाग निकले। बृहस्पतिवार को चांद मियां ने गोदाम खोला तो बैंक की तरफ नकब लगी देखकर दंग रहे गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस और बैंक मैनेजर ब्रजनंदन सिंह यादव को दी। बैंक में नकब की सूचना से प्रबंधक और पुलिस में खलबली मच गई। सीओ उमेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने मौका मुआयना कर नकब आदि को देखा। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


दो बार पहले भी हो चुका है चोरी का प्रयास
पुवायां। जिला सहकारी बैंक की पुवायां शाखा चोरों के निशाने पर है, यह बात अलग है कि चोरों को अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी है। इससे पूर्व भी दो बार चोर बैंक में घुसने का प्रयास कर चुके हैं। 
इसके अलावा वर्ष 2015 में पुवायां में बंडा मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक में भी नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन आहट होने पर आसपास के लोगों के फायरिंग कर देने पर चोर भाग निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौका मुआयना किया गया था। इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार विश्नोई, कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें