फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के पास गोरखपुर गई प्रेमिका बरामद

Sat, 15 Oct 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। चौदह दिन पूर्व घर से भागकर प्रेमी के पास गोरखपुर पहुंची प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती का  गांव के ही 21 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक इन दिनों गोरखपुर में काम करने गया हुआ था।  दो अक्टूबर को युवती अपने घर से खरीददारी करने के लिए बंडा  जाने की बात कहकर निकली और अपने प्रेमी के पास गोरखपुर जा पहुंची। गोरखपुर में दानें ने शादी कर ली। उधर बंडा से देर रात तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। पता नहीं चलने पर दस अक्तूबर को गोरखपुर में रहने वाले गांव के युवक के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उधर गोरखपुर के जिस मोहल्ले में युवक प्रेमिका के साथ किराए पर रहता था, वहां के लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। गोरखपुर पुलिस ने कमरे पर छापा मारकर युवती को बरामद कर लिया। इस दौरान प्रेमी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर बंडा पुलिस गोरखपुर पहुंची और युवती को ले आई। शनिवार को युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें