फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो स्वामी से साढ़े तीन लाख की लूट

Wed, 17 Feb 2016 11:58 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा का एक टेपों स्वामी ठग गिरोह के चुंगल में फंस गया और सोने का मटका सस्ते में खरीदने के लालच में साढ़े तीन लाख रुपये लुटवा बैठा। शोर होने पर आसपास के गांवों के लोगों ने घेराबंदी कर तीन ठगों और सोना खरीदने आए युवक को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ठग और लुटे युवक से पूछताछ कर रही है। सरगना सहित अन्य ठगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी अनवर हुसैन के पास कई टेंपों है। वह टेंपो किराए पर उठाते हैं। कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बेहद गरीब बताते हुए कहा कि खुदाई में उसे सोने के सिक्कों से भरा मटका मिला है, लेकिन गरीबी के कारण सिक्के बेचने पर उसे पकड़ा जा सकता है, इस कारण वह बेहद कम कीमत में चोरी से मटका बेचना चाहता है। अनवर ठग की बातों में आ गया और एक माह पूर्व पुवायां थाने के गांव पटवा पहुंचा। यहां ठगों ने उसे गांव के टाकनलाल के घर सिक्कों से भरा मटका दिखाया और एक सिक्का चेक करने के लिए भी दिया। चेक कराने पर सोने का सिक्का निकला। इसके बाद अनवर का ठगों के साथ साढ़े तीन लाख रुपये में मटका खरीदने का सौदा हो गया।
सौदा तय होने के बाद अनवर ने बैंक से कर्ज निकाला और कुछ रुपये रिश्तेदारों से उधार लिए। चार दिन पूर्व अनवर फिर से गांव पटवा आया और बुधवार को सोने के सिक्कों का मटका लेने की बात पक्की कर गया। बुधवार को वह अपने भाई शरीयत के साथ रुपये लेकर मटका लेने पहुंचा। ठग गिरोह के लोगों ने बताया कि सुरक्षा के कारण मटका गांव बहादुर बुजुर्ग में रख दिया गया है। इसके बाद अनवर अपने भाई को पटवा छोड़कर एक ठग के साथ बहादुरपुर पहुंचा और मटका ले लिया। गांव से चलने के बाद रास्ते में गिरोह के लोगों ने अनवर को घेर लिया और मटके के साथ ही रुपये भी लूट लिए। विरोध करने पर अनवर की पिटाई शुरू कर दी गई। इस पर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने वालों को ललकारा तो ठग मौके से भाग निकले। लोगों ने अनवर और टाकनलाल को मौके से ही पकड़ लिया। सूचना आसपास के गांवों तक पहुंची तो दो अन्य ठगों खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव देहुआ निवासी लियाकत और शाकिर को गांव मुड़िया में बाइक सहित दबोच लिया गया। इस दौरान सरगना रुपये और मटका लेकर भाग निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन

सूचना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी। इस दौरान गांव के लोगों ने पकड़े गए ठगों और खरीददार की जमकर धुनाई कर दी और कपड़े आदि भी फाड़ दिए। पुलिस बाइक और ठगों के साथ ही सोने के खरीददार अनवर को भी थाने ले आई। उनसे पूछताछ की जा रही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें