फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने गले में रस्सी डालकर दे दी जान

Wed, 13 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शराबी किशोर ने गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भटिउरा प्रथ्वीपुर निवासी ओमप्रकाश का 15 वर्षीय पुत्र मुकेश शराब का आदी था। मंगलवार को सुबह छह बजे से ही मुकेश ने जमकर शराब पी और अपने घर जा पहुंचा। मुकेश के घर के सभी परिवारी अपने-अपने काम के लिए घर के बाहर थे। इस दौरान वह घर के कमरे में गया और कुंडे से गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिवार के लोग घर में आए तो देखा कि कमरे में मुकेश का शव कुंडे से लटका रहा था। यह देख घरवालों में कोहराम मच गया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें