फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की गोली मारकर हत्या

Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
किशोरी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
थाना सदर बाजार के मोहल्ला कटियाटोला में किराए पर रहने वाली किशोरी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी है और पुलिस भी उसी लाइन पर काम कर रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर ही इशारा कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किशोरी के सिर में पीछे से कुछ दूरी पर गोली मारी गई है।  उसका भेजा स्टोर की दीवारों से लेकर छत तक फैल गया है। जाहिर है पीछे तमंचा लगाकर आत्महत्या समझ में आने वाली बात नहीं है। सबसे बड़ी बात कि तमंचा कहीं मिला ही नहीं और लड़की के बैग में चार जिंदा कारतूस बरामद बताए गए हैं, जो बाद में भी रखे जा सकते हैं। मौके से चला खोखा बरामद हुआ है।निगोही के गांव बरैंचा निवासी काश्तकार रामानंद तिवारी का बड़ा बेटा आकाश तिवारी एसएस कॉलेज से लॉ कर रहा है। उससे छोटी बहन पूर्ति तिवारी आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उससे छोटी 17 वर्षीय प्रीती आर्य महिला इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। सबसे छोटा भाई अभिषेक होली एंजिल इंटर कॉलेज में कक्षा पांचवीं का छात्र है। ये सभी कटियाटोला में नंदकिशोर खंडेलवाल के मकान में किराए पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को आकाश पूर्ति और प्रीती को छोड़कर गांव चला गया था। सुबह पूर्ति का पेपर था, जबकि प्रीती का परीक्षाफल मिलना था। प्रीती मोहल्ले की अपनी सहेली प्रियांशी के साथ रिजल्ट लेने कॉलेज गई थी। रिजल्ट में प्रीती अंग्रेजी और हिंदी में फेल हो गई थी। उसने अपना परीक्षाफल प्रियांशी को देते हुए कहा कि नंबरों के बारे में उसके माता-पिता को नहीं बताए। फिर वह अकेली घर चली आई। करीब आधा घंटा बाद प्रियांशी परीक्षाफल देने के लिए प्रीती के घर पहुंची तो उसेे कमरे के अंदर स्टोर में प्रीती मृत मिली। उसके आसपास खून फैला था। प्रियांशी ने मकान के सामने वाले दुकानदार बृजेश कुमार को मामला बताया। इसी बीच प्रीती के मकान के पड़ोस में रहने वाले वार्ड सदस्य राम खिलावन मिश्रा अपनी स्कूटी से आ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना सदर बाजार और प्रीती के घर वालों को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा और इंस्पेक्टर केेके वर्मा ने मौका-मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। इसी बीच छात्रा के पिता परिवार के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें