फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जमाव के विरोध में सड़क जाम, प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बभनान मसकनवा मार्ग पर जल जमाव को लेकर प्रर्दशन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन चौराहे पर जल जमाव व कीचड़ को लेकर गुरुवार को कस्बावासियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे आने-जाने वाले लोगों को कई घंटे जाम का सामना करना पड़ा। गोंडा और बस्ती की सीमा पर स्थित बभनान कस्बे से मसकनवां मनकापुर, गोंडा को जोड़ने वाली सड़क पर करनपुर के पास भीषण जल जमाव व कीचड़ को लेकर रामकुमार व राकेश कुमार के नेतृत्व में कस्बे के लोगों ने समस्या से निजात पाने को लेकर पहले प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदशन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार यादव, विपिन, रामचन्द्र यादव, जवाहिर, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, कल्लू, रामप्रसाद, सुरेंद्र, दिलीप, फूलचंद्र, अवधेश, ताहिर, लालजी मिश्रा, राकेश यादव, बब्लू, दिनेश, बब्बू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें