बृहस्पतिवार को बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम से धन आहरित करने आए एक शिक्षक की नई बाइक बैंक परिसर से चोरी हो गई। बैंक के सीसी कैमरे में बाइक ले जाने वाले चोर की फुटेज भी आ रही है। बाइक चोरी की तहरीर दिये जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहंीं हो सकी है।
क्षेत्र के गांव सींगापुर निवासी दुष्यंत सिंह पुत्र श्यामसिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह लगभग दो बजे वह अपने चाचा दंगलसिंह व रामबाबू के साथ बैंक आफ बड़ौदा की मिर्जापुर शाखा में आया था। वह बैंक परिसर में बाइक खड़ी करके एटीएम से रुपये निकालने चला गया। एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर वह शाखा प्रबंधक से शिकायत करने बैंक के अंदर गया। इससे उसे बैंक के अंदर करीब एक घंटा लग गया। जब वह बैंक से बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। बैंक परिसर से बाइक गायब हो जाने की सूचना उसने तुरंत शाखा प्रबंधक को दी। शाखा प्रबंधक ने बैंक के सीसी कैमरे में देखा तो लोअर और सफेद रंग की टी शर्ट पहने एक युवक उसकी बाइक लेकर जा रहा है। बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस बाइक चोरी की घटना की जांच कर रही है।