फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर मेें घुसकर पीटा

Tue, 19 May 2015 11:51 PM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर के दक्षिण पूर्वी कोने पर स्थित गांव बिलहरी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। देर रात ग्रामीणों के दबाव बनाने पर इस प्रकरण में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बिलहरी निवासी अल्ताफ ने एक युवती को घर में घुस कर गत सप्ताह बदनीयती से दबोच लिया था। घरवालों द्वारा बदनामी के डर से रिपोर्ट नहीं लिखाई और लानत देकर मामले को रफा दफा कर दिया। सोमवार को शाम जब युवती का पिता अपनी बेटी की शादी तय करके वापस घर आ रहा था तो गांव के बाहर ही आरोपी ने उससे मारपीट शुरू कर दी। जब वह भागकर घर आया तो ये लोग पीछा करते हुए घर में जा घुसे और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान युवती से भी इन लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इस पर ये लोग मारपीट कर भाग निकले।


सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास
दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के कारण कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गांव के ही अल्ताफ और उसके पिता इम्तियाज के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर अल्ताफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि इम्तियाज फरार है।
विज्ञापन



गांव में पुलिस बल तैनात
सीओ विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि गांव में किसी प्रकार का सांप्रदायिक तनाव नहीं है। फिर भी पीड़ित पक्ष की सुरक्षा की दृष्टि से दो पुलिस कर्मियों को गांव में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने स्वयं गांव में जाकर पीड़ित पक्ष से जानकारी प्राप्त कर पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया है। अफवाह फैलाने व कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें