फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को हौव्वा न बनाएं लोग

Fri, 20 Feb 2015 12:25 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम को स्वाइन फ्लू की खबर आते ही जिला अस्पताल सकते में आ गया है। इसलिए, तेजी से सतर्कता और बढ़ा दी गई है। अस्पताल में एक वार्ड तैयार करने के साथ ही इसके लिए जरूरी वैक्सीन, टैबलेट, ऐप्रेन और मॉस्क के साथ ही अन्य सभी चीजों की व्यवस्था कर ली गई है। स्वाइन फ्लू से मिलते-जुलते लक्षणों वाला मरीज भी जिले में नहीं है। बावजूद इसके विभाग की ओर से पूरी सर्तकता बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार ने कहा कि लोग मामूली जुकाम और गले में खराश होने पर भी इसे स्वाइन फ्लू से जोड़कर देखते हैं। इससे उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। यह सेहत के लिए खतरनाक है। सीएमएस ने कहा कि सर्दी, जुकाम, गले में खराश या अन्य बीमारी होने पर पहले डॉक्टर से सलाह लेकर दवा लें। दिमाग में स्वाइन फ्लू होने का डर न बैठाएं। सेहत महकमे के अधिकारियों का कहना है कि डीएम को छोड़कर अब तक इस बीमारी से मिलते-जुलते लक्षणों वाला कोई मरीज नहीं मिला है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, इन दिनों मामूली सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीज भी स्वाइन फ्लू की जांच कराने की बात करते हैं।

74 लोगों के रक्त की हुई जांच
जिला अस्पताल में बनी पैथोलॉजी में बृहस्पतिवार को 74 मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर उनके रक्त की जांच की गई। इस बारे में पैथोलॉजिस्ट शबाहत हुसैन ने बताया कि यह सारी जांचें मियादी बुखार, टॉयफायड, मलेरिया, शुगर, प्लेटलेट्स, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन आदि की हुई हैं। सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार ने बताया कि ऐसे मरीजों में अगर कोई संभावित मरीज मिलेगा तो स्वाइन फ्लू से संबंधित जांच लखनऊ से करवाई जाएगी।  
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू की जांच उपलब्ध कराने की मांग
भाजपा के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शिव प्रताप सिंह ने सांसद को पत्र देकर जिले में स्वाइन फ्लू की जांच कराने की मांग की है। सिंह ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, इसलिए इस रोग को पहचानने, परीक्षण करने, वैक्सीन और इलाज उपलब्ध कराने की जरूरत है। ज्ञापन देने वालों में सर्वेश वर्मा, अजीत शुक्ला, रामकुमार गुप्ता, चंद्रबरन सिंह, सूरज आदि शामिल रहे।

स्वाइन फ्लू रोधी वैक्सीन लगवाने के निर्देश
भाजपा की सांसद कृष्णाराज ने सीएमओ उमेश यादव से स्वाइन फ्लू की रोकथाम के प्रयासों के बारे पूछा। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाकर सामाजिक संस्थाओं के साथ लोगों को जागरूक करने को कहा। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी वैक्सीन लगवाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें