फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक का हत्यारोपी सुनील पकड़ा गया

Sun, 04 Oct 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी में नौ दिन पहले मामूली बात पर 10 वर्षीय फुरकान के सिर पर लोहे की रॉड से हमला करके हत्या करने वाले आरोपी सुनील को कोतवाली पुलिस ने रविवार को नेशनल हाईवे पर गांव मौजमपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद हो गई है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी के ब्लाक नंबर 88 में रहने वाले गौहर शाह का बेटा फुरकान 26 सितंबर को अपने आवास की छत पर पतंग उड़ा रहा था। फुरकान पतंग लूटने का प्रयास कर रहा था, तभी उसके हाथ से लंगड़ छूटकर पड़ोसी सुनील के लग गया था। सिरफिरे सुनील ने लोहे की रॉड से फुरकान के सिर पर हमला कर दिया था, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया था। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था। घायल फुरकान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। फुरकान को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मामले में आरोपी के सुनील के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को दोपहर एक बजे मौजमपुर गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें