फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकसूदापुर में गन्ना भरी ट्राली पलटने से लगा जाम

Mon, 11 Jan 2016 11:02 PM IST
मकसूदापुर (बंडा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा-बंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर में गन्ना भरी ट्राली पलटने के कारण दो घंटे तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहा। इससे दोनों ओर काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नबावपुर निवासी अंगनेलाल अपने ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना भरकर मकसूदापुर की बजाज चीनी मिल में तुलवाने ला रहे थे। इस दौरान मिल के पास ही अचानक ट्राली पलट गई। रोड पर ट्राली पलटने और गन्ना फैल जाने से आवागमन बंद हो गया। काफी देर बाद गन्ना हटाने पर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। दो घंटे बाद मिल के कर्मचारियों ने मशीन भेजकर ट्राली को सीधा कराया इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें