फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में मोबाइल चुराकर भागा तो धुन डाला 

Wed, 22 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जजी कचहरी में मंगलवार दोपहर ग्रामीण का मोबाइल चोरी करके भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने उसे पहले जमकर पीटा और फिर सदर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल बरामद कर उसे जेल भेज दिया। थाना गढ़ियारंगीन क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी नक्षत्र किसी मुकदमे की तारीख के सिलसिले में मंगलवार को जजी कचहरी में आए थे। दोपहर एक बजे वह कचहरी परिसर में खड़े थे, तभी एक युवक ने उनकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया और भागने लगा। जानकारी होने पर नक्षत्र ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने जमकर पिटाई की। इस बीच सदर बाजार थाना पुलिस पहुंच गई और पब्लिक से छुड़ाकर उसे अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी निसरजई जलालनगर थाना सदर बाजार बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें