फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने हड़काया तो लौटाई बाइक

Fri, 31 Mar 2017 12:21 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान दो सिपाहियों ने मंगलवार को एक बाइक गायब कर दी। मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने सदर बाजार पुलिस को जमकर फटकार लगाई। इस पर सिपाहियों ने बुधवार रात टाउनहाल स्थित स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर चुपचाप बाइक खड़ी कर दी और फिर बाइक स्वामी को बाइक बरामद होने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे बाइक स्वामी को पुलिस ने बाइक सौंप दी। 
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजई निवासी अंकित गुप्ता का कहना था कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान उसकी बाइक को दो सिपाही रास्ते से उठाकर थाने ले गए थे। पुलिस वालों ने थाने पहुंचकर बाइक लेने की बात कही थी। जब वह थाने पहुंचा तो बाइक नहीं मिली। बाइक गायब होने के मामले की जानकारी एसपी केबी सिंह को दी गई। इसके बाद बुधवार रात लगभग 12 बजे टाउनहाल स्थित स्टेट बैंक शाखा परिसर में एटीएम कक्ष के बाहर बाइक खड़ी होने की सूचना सिपाहियों ने दी। सदर बाजार इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि बाइक एटीएम कक्ष के बाहर रात में खड़ी मिली थी। बाइक अंकित गुप्ता को बुलाकर सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें