फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की मौत के मामले में सीआईडी जांच की मांग

Mon, 26 Jan 2015 12:18 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां के मोहल्ला तरती बाजार निवासी नन्हेंलाल की पत्नी प्रीति और पुत्र नितिन की तालाब में डूबकर मौत होने के मामले में परिवार के लोगों ने विधायक शकुंतला देवी से सीआईडी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रीति अपने पुत्र नितिन को लेकर मंगलवार सुबह शौच को जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोनों के वापस घर नहीं पहुंचने पर नन्हेंलाल ने मोहल्ला छावनी के एक युवक और उसके साथी पर पत्नी-पुत्र को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को मोहल्ले के पास ही तालाब में मां-बेटे के शव पड़े पाए गए थे। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत पानी में डूबने से होना पाई गई थी। इस मामले में मृतका का पति छावनी के युवक पर और मृतका का भाई नन्हेंलाल पर हत्या का आरोप लगा रहा है।
रविवार को विधायक शकुंतला देवी मृतका के घर गईं और मां-बेटे की मौत पर दुख जताया। मृतका के पति नन्हेंलाल ने विधायक को बताया कि पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही है। पत्नी और बेटे की मौत के जिम्मेदारों को जेल भेजा जाना चाहिए और मौत के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जाना चाहिए। विधायक ने कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज को मौके पर तलब किया और उनको घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। विधायक के साथ नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता, मुनीश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें