फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हॉरर किलिंग, टॉवर पर लटका मिला युवती का शव, पास में पड़ा था युवक

Mon, 31 Jul 2017 07:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
शाहजहांपुर के खुटार के गांव रौतापुर कलां में प्रेमी युगल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती का शव गांव से आधा किलोमीटर दूर बिजली के टॉवर पर उसके दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जबकि उसका प्रेमी टॉवर के पास पड़ा तड़प रहा था, बाद में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत फंदे से लटकने से बताई गई है, वहीं युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों के शरीर में जहर के लक्षण मिलने के कारण विसरा जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। युवक के भाई ने युवती के घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इससे ऑनर किलिंग की आशंका जाहिर की जा रही है। 

गांव रौतापुर कलां निवासी कालिका प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र अरविंद का गांव के ही दयाशंकर की 18 वर्षीय पुत्री सीमा से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के थे। रविवार सुबह गांव के लोग शौच के लिए खेतों की ओर गए तो बिजली के नए बने टॉवर पर सीमा का शव उसके दुपट्टे के सहारे लटका देखा।
विज्ञापन


अरविंद टॉवर के पास जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। उसकी पैंट टॉवर में बंधी थी। खबर मिलने पर दोनों के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से अरविंद को खुटार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। अरविंद के भाई अवधेश ने आरोप लगाया कि सीमा के घरवालों ने रविवार सुबह चार बजे अरविंद को फोन कर बुलाया। इसके बाद सीमा और अरविंद की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

उधर, सीमा के भाई मनोज का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी परिवार के लोगों को नहीं थी। जानकारी होती तो दोनों की शादी ही करा देते। भाई मनोज ने हत्या के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन


एसओ इंद्रकुमार का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन करके ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें