फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने सातवीं की छात्रा से की जबरदस्ती, विरोध करने पर दी ये धमकी

Mon, 31 Jul 2017 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
एटा के विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को मनचले युवक ने जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। जब युवक नाकाम हुआ तो उसने उसके भाइयों की हत्या करने की धमकी दे डाली। मामले में छात्रा के पिता ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बताया गया है कि कोतवाली एटा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी सातवीं कक्षा में रारपट्टी स्थित विद्यालय में पढ़ती है। बीते दिनों विद्यालय जाते समय लोधीपुरम निवासी बीकॉम के छात्र विनोद उर्फ विक्की उसके पास पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान उसने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। 

छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले की शिकायत छात्रा ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को दी। इस पर छात्रा के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी कोतवाली देहात ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी युवक फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें