फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घरों से नगदी सहित 30 लाख का माल चोरी

Mon, 06 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
सात घरों से नगदी सहित 30 लाख का माल चोरी
विज्ञापन
रविवार रात चोर तीन गांवों के सात घरों से पांच लाख रुपये नगद और 30 लाख से अधिक का माल ले गए। इस घटना की जानकारी होने पर घर में खलबली मच गई। रविवार की रात चोर गांव बसही में दीवार के सहारे राधेश्याम के घर में घुस गए। राधेश्याम की मां विमला देवी का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था। उनके सभी जेवर एक संदूक में रखे थे। उधर, राधेश्याम को एसबीआई पुवायां का क्राप लोन अदा करना था। इसलिए शनिवार को उन्होंने गांव जेबा की बड़ौदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से चार लाख रुपये निकाले थे। उन्हें सोमवार को लोन के रुपये जमा करने थे। चोरों ने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर चार लाख रुपए और दूसरे कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर सोने के आधा किलो जेवर जिनमें नथुनी, सोने के दो जोड़ी खड़ाऊं, चांदी के एक जोड़ी खड़ाऊं, सोने की दो चेन, जबासा, एक किलो की करधनी, दो मांगबेंदा, दो अंगूठी, झुमकी, तीन जोड़ी पायल, बेंदा, मंगलसूत्र, 61 दाने की पौंची सहित करीब 20 लाख रुपये का माल ले गए। इसके बाद चोरों ने राधेश्याम के भाई रामलोटन के घर को निशाना बनाया। उनके घर से चोर 30 हजार रुपये नगद, झुमकी सहित कीमती सामान ले गए। रात लगभग तीन बजे चोरों के निकलते समय रामलोटन की आंख खुल गई। उनके शोर मचाने पर परिवार और गांव के लोग जाग गए, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। उसी समय घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस चोरों को तलाशती रही, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके अलावा चोर गांव बसखेड़ा निवासी जहेंद्र सिंह के घर में घुसे। जहेंद्र अपने भाई महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रहेंद्र सिंह के साथ एक ही घर में रहते हैं। चोर उनके घर से सोने के दो हार, चार जोड़ी पायल, मांगबेंदा, सोने की चेन, चांदी की दो प्लेट, बिछुआ सहित पांच लाख रुपये की संपत्ति ले गए। घर वालों को घटना की जानकारी सोमवर सुबह जागने पर हुई। चोरों ने गांव जड़ौली केे चार घरों से भी नगदी और जेवर चोरी कर लिए। गांव के रतीराम यादव के घर बक्सा तोड़कर सात हजार रुपये नगद, 40 हजार के जेवर, कृपाराम कुशवाहा के घर बक्से का ताला तोड़कर ढाई हजार की नगदी, 30 हजार के जेवर, शिशुपाल कुशवाहा के घर से बक्से का ताला तोड़कर चार हजार की नगदी, 15 हजार का माल, बंधालाल के घर की सेफ और बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार की नगदी और 60 हजार के जेवर चोरी कर लिए। सोमवार को पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि चोरियों की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें