फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में दीवार ढहने से युवती की दबकर मौत

Mon, 06 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
आंधी में दीवार ढहने से युवती की दबकर मौत
विज्ञापन
सोमवार दोपहर आई आंधी से दीवार ढह जाने से एक युवती की दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव भटिउरिया निवासी सर्वेश मौर्य की पत्नी 35 वर्षीय निर्मला देवी, सर्वेश के भाई ब्रजेश की पत्नी 32 वर्षीय सुनीता देवी, पुत्री सोनम, सर्वेश के एक अन्य भाई सरजू की पत्नी रेखा देवी और पुत्र अमन घर में पड़ी टीन के नीचे बैठे हुए थे। दोपहर ढाई बजे अचानक तेज आंधी आ गई। आंधी के साथ ही बारिश भी होने लगी। तेज हवा के झोंके से सर्वेश के घर की गारे से जुड़ी दीवार ढह गई और दीवार का मलबा टीन सहित परिवार के लोगों पर आ गिरा। तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दीवार गिरी देख मलवा हटाना शुरू कर दिया। मलबा हटाने पर निर्मला देवी मृत मिली, जबकि घायल सुनीता, रेखा, सोनम और अमन को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी पाकर लेखपाल ने भी मौका मुआयना किया और एसडीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपी। निर्मला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ब्रजेश और सरजू नौकरी करने छत्तीसगढ़ गए हुए हैं। दोनों को हादसे की सूचना दी गई है। एसडीएम सलिल कुमार पटेल ने बताया कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें