सेवादार के हत्यारों का सुराग नहीं
रविवार रात बाला जी धाम पर वदमाशों द्वारा सेवादार की हत्या कर लूटपाट करने की अंजाम दी गई वारदात के खुलासे को लेकर अभी पुलिस को कोई ठोस क्लू हाथ नहीं लगा है। संदिग्धों से पूछताछ के अलावा घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच का भी सहयोग लिया जा रहा है। उधर अमर उजाला में खबर छपने के बाद मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट में धारा 396 की और बढ़ोत्तरी कर दी। रविवार पकड़े गये आधा दर्जन संदिग्धों में से कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद बरी कर दिया परंतु तीन लोग अभी भी पूछताछ के लिए रोक रखा है। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाले किसी बड़े गैंग के न होकर इसी इलाके के हो सकते हैं। वहीं सेवादार की हत्या के अलावा की गई लूटपाट तथा सेवादार की तकिये को बदमाशों द्वारा फाड़ने की बात पुलिस की जांच को अन्य दिशा में भी ले जा रही है। बताते चलें कि सोमवार रात नगर के प्रख्यात बाला जी धाम पर बदमाशों ने धावा बोलकर वहां लूटपाट करने के साथ ही मुख्य सेवक गंगा प्रसाद की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी।