शीतल मॉल में साड़ी का शोरूम खोलने के लिए दुकान को किराये पर लेकर व्यापारियों पर विश्वास जमाया
- फोटो : amar ujala
एटीएम में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने 11 लोगों से 10-10 हजार रुपये ठग लिए। सदर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
निगोही क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी कमलेश कुमार ने बताया कि शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी रामलखन, निगोही क्षेत्र के गांव लधौला निवासी दिवाकर और लाल प्रताप ने एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के नाम पर उसके समेत राकेश, मुकेश, प्रवेश, विश्राम, निखिल, राजीव, देवकुमार, अशोक, सुखेंद्र और विपिन से 10-10 हजार रुपये एेंठ लिए। इस मामले में थाना सदर बाजार पुलिस शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर सदर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।