गांव कपसेड़ा स्थित विद्यालय के प्रबंधक पर कुछ लोगों ने रंजिशन हमला कर दिया। प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार की है।
गांव कपसेड़ा स्थित चंदनलाल विशाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक वीरेश शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मेले में घेर कर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर में आधा दर्जन लोगों के नामों का उल्लेख किया है। भविष्य में इनसे जान माल का खतरा बताया है। उधर, कोतवाल रूम सिंह यादव का कहना है कि उक्त प्रकरण प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मेले में मौजूद पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है।