फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति अनिल गुप्ता की साढ़ू समेत हादसे मेें मौत

Mon, 30 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रहने वाले उद्योगपति अनिल गुप्ता (रंग वाले) व उनके साढू की हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी पत्नी व साढू की पत्नी और बेटी घायल हुए हैं। तीनों को कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार के पुलिया से टकराने से हादसा हुआ। मोहल्ला केशवनगर में मैजिस्टिक टाकीज के पास रहने वाले अनिल गुप्ता अपनी पत्नी मंजू गुप्ता और मोहल्ला तलौआ के रहने वाले अपने साढू विश्वमोहन गुप्ता के साथ कानपुर के थाना काकादेव के मोहल्ला गीतानगर स्थित ससुराल गए थे। साथ में विश्वमोहन की पत्नी मीरा गुप्ता व 13 वर्षीय बेटी तनिष्का भी थी। सभी सोमवार को कार से शाहजहांपुर लौट रहे थे। कार विश्वमोहन गुप्ता चला रहे थे। दोपहर लगभग ढाई बजे हरदोई जिले के मल्लावां के पास पहुंचने पर सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। कुछ देर बाद विश्वमोहन ने दम तोड़ दिया। हादसे में जख्मी अनिल गुप्ता ने हरदोई के मल्लावां अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल मंजू की हालत ठीक बताई जा रही है, जबकि विश्वमोहन की पत्नी मीरा और बेटी तनिष्का की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर सुनकर दोनों के परिवार वाले कानपुर चले गए हैं। बता दें कि अनिल गुप्ता शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति रहे हैं, उनकी एक राइस मिल है। वह किड्जी स्कूल भी संचालित करते थे और एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें