फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक रौंदी, दो सगी बहनों की मौत

Mon, 21 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कस्बे से करीब चार किमी दूर शाहजहांपुर रोड पर सोमवार सुबह तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक को कांट पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना कांट के गांव मुड़िया आस निवासी अहमद हसन की छोटी बेटी उजमा रविवार रात गर्म तेल गिर जाने से झुलस गई थी, जबकि 23 नवंबर को अहमद हसन के साले गांव के ही मुश्ताक खां की बेटी की शादी भी है। बताते हैं कि दवा लेने और ममेरी बहन की शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करने उजमा (17), उसकी बड़ी बहन शब्बू (22) गांव के ही अपने ममेरे भाई नूर मियां (21) के साथ बाइक से जलालाबाद के लिए निकलीं। जलालाबाद से मात्र तीन कि मी पहले कलक्टरगंज और उबरिया गांव के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर काफी दूर जाकर गिरे। दोनों बहनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल नूर मियां को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें