फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में प्रधान की पत्नी, बेटे समेत चार घायल

Mon, 05 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे गुस्साए आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ प्रधान के घर हमला बोल दिया और उनकी पत्नी दुलारो देवी, पुत्र नवल किशोर, ममेरे भाई रोहित कुमार, मामा कन्हई को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती घायल नवल किशोर ने बताया कि गांव के ही एक युवक उनके खेत में खड़े गन्ने का अगौला काट रहा था। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए आरोपी लाठी, डंडा व धारदार हथियार लेकर सुबह करीब आठ बजे उसके घर घुस आए और मारपीट करने लगे। हमलावरों ने धारदार हथियार से प्रहार कर उसे व उसकी मां दुलारो देवी को घायल कर दिया। बीचबचाव करने आए रोहित कुमार व कन्हई की भी पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ तहरीर मिली हैं। एनसीआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें