फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे नाजुक हालत के कारण बरेली रेफर कर दिया गया। मामले में पिता-पुत्र सहित पांच लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहल्ला अजीजगंज निवासी 25 वर्षीय सुमित दीक्षित पुत्र कैलाश नाथ दीक्षित शुक्रवार रात लगभग आठ बजे मोहल्ले मेें ही सड़क पर खड़ा था। तभी वहां पर कुछ लोग आए और उन लोगों ने सुमित से गालीगलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट में लगी और वह लहूलुहान हो वहीं गिर गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष केके चौधरी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। कुछ लोग घायल सुमित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। घायल के पिता की तहरीर के आधार पर अजीजगंज के ही रहने वाले अखिलेश गुप्ता और उनके बेटे अभिषेक गुप्ता, राधेमोहन पांडेय, बांकेबिहारी, निखिल पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि अखिलेश गुप्ता की ओर से सुमित के खिलाफ भी पहले मामले दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें