गत 19 जनवरी को पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी कर बरामद किए गए 21 बोरा चावल के मामले में भी रेलवे की आरपीएफ ने अपने यहां चोरी की घटना से इन्कार कर दिया, जबकि बरामद बोरों पर एफसीआई का मार्का लगा है। यह चावल मोंगा पंजाब से न्यू जोराहाट के लिये चला था। चावल बरामदगी के समय पुलिस ने यह चावल रेलवे से चोरी होना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचक एसएस यादव ने इस मामले में चावल के मालिक तक का रिकार्ड खंगाला है और आरपीएफ द्वारा विवेचना में सहयोग न करने का भी आरोप लगाया है। इसकी उनको डिलीवरी रिपोर्ट नहीं मिली है। इस मामले में भी आरपीएफ की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।