फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे का 12 बोरा चावल पकड़ा

Sun, 22 Mar 2015 11:26 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार शाम नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने सूचना के आधार पर बाजार में बेचने ले जाया जा रहा कोटे का 12 बोरा चावल पकड़ लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि इसकी सूचना पूर्ति निरीक्षक को दे दी गई है। जांचोपरांत अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे के एक व्यक्ति द्वारा डीएम को फोन पर बताया गया कि गांव गुनारा से सरकारी चावलों से भरे बोरे बिक्री के लिए बाजार ले जाए जा रहे हैं। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने उक्त चावलो से लदी ठिलिया कस्बे के मुख्य चौराहे के पास पकड़ ली और मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। इस कार्रवाई से वहां काफी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी पूर्ति निरीक्षक को देने के साथ ही ठिलिया चालकों से पूछताछ की गई। फिलहाल अभी इस मामले मे कोई लिखा पढ़ी नही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें