फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कोतवाली में दी बेटे को जहर देने की तहरीर

Sun, 22 Mar 2015 11:25 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद युवक को जहर देकर मार डालने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला पुरेना गांव का है। यहां की मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बीते 20 मार्च को उसका पुत्र शैलेश खेत पर घास लेने गया था। सायं करीब पंाच बजे गांव के ही तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह मे जहरीला पदार्थ उड़ेल दिया और भाग गए। सूचना मिलने पर वह जब खेत पर पहुंची तो शैलेश के मुंह से झाग निकल रहा था। फोन से घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद वह अपने पुत्र को लेकर जिला अस्पताल ले गई। यहां दो दिन इलाज चलने के बाद उसे होश आया। महिला के अनुसार कुछ दिन पहले आरोपियों से उन लोगो की कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश में उसके पुत्र को मार डालने का प्रयास किया गया। महिला ने इस मामले में गांव के ही पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ  तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें