फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर रिटायर आर्मी कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली निवासी रिटायर आर्मी कैप्टन की चंडीगढ़ सुपर फास्ट ट्रेन से उतरने के बाद बृहस्पतिवार सुबह स्टेशन पर अचानक हालत बिगड़ गई। जीआरपी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

बरेली के 164, सिविल लाइंस निवासी लक्ष्मीनाथ आर्मी में कैप्टन के पद से तीन साल पहले रिटायर हुए थे। इसके दो तीन माह बाद वह शाहजहांपुर कैंट में आर्मी स्टेशन के हेड क्वार्टर में बाबू की नौकरी करने लगे थे। वह बरेली से रोजाना यहां आते-जाते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह बरेली से चंडीगढ़ सुपर फास्ट ट्रेन में सवार हुए। सुबह लगभग साढ़े छह बजे वह यहां स्टेशन पर ट्रेन से उतरे। प्लेटफार्म नंबर एक पर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जीआरपी ने उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी की सूचना पर लक्ष्मीनाथ के भाई देवेंद्रनाथ रिश्तेदारों के साथ यहां पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें