फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि मूक-बधिर बच्ची से दरिंदगी

Fri, 18 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ तेरहवीं संस्कार में खाना खाने गई मंदबुद्धि मूक-बधिर बच्ची के साथ किसी दरिंदे ने दुष्कर्म कर उसे गेहूं के खेत में फेंक दिया। बुधवार रात दस बजे शौच के लिए गए गांव के एक व्यक्ति को बच्ची खेत में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर अधिक चोट होने के कारण उसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए एसपी सिटी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है। मां ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार शाम उसकी 11 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची गांव के ही एक घर में तेरहवीं संस्कार में खाने गई थी। रात तक नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई लेकिन वह नहीं मिली। रात करीब दस बजे शौच को गए एक ग्रामीण ने उसे बेहोशी की हालत में वहां पड़े देखा। ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंचे लोग वहां के हालात देखकर दहल गए। सीओ अनुराग दर्शन ने महिला सिपाही के साथ बच्ची से बात करने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। पुलिस ने गांव में आरोपी का पता लगाने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार देर शाम डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को खतरे से बाहर बताया लेकिन उसके प्राइवेट पार्ट पर हुए गहरे जख्म के इलाज के लिए आपरेशन ही एकमात्र विकल्प बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। बच्ची का पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह वहां से चल चुके हैं और देर रात यहां पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस बच्ची को मां-पिता के साथ लेकर लखनऊ जाएगी। प्रभारी एसओ वीर पाल सिंह ने बच्ची के साथ हुई वारदात की पुष्टि की है।
विज्ञापन


घटना शर्मनाक और दर्दनाक है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म हैं। उसे महिला पुलिस टीम के साथ लखनऊ भेजा जा रहा है। बच्ची संकेतों में भी कुछ नहीं बता पा रही। दरिंदगी करने वाला गांव का ही कोई व्यक्ति है। उसे रात भर में चिन्हित कर पकड़ने के लिए दो सीनियर अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें