फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूटकांड में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि मेरठ के थाना दोहराल के गांव कहली का रहने वाला ट्रक चालक नजर मोहम्मद विगत 16 फरवरी को मेरठ की शिव रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट कंपनी से दस टायरा ट्रक में लखनऊ व शाहजहांपुर के लिए किराने का सामान लेकर चला था। उसी रात करीब डेढ़ बजे वह जब कटरा व तिलहर के बीच गुजर रहा था कि पीछे से एक डीसीएम गाड़ी में आए लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसके ट्रक को लूटकर फरार हो गए। ट्रक चालक ने बताया कि वह किसी तरह बंधन मुक्त होकर नोगवां सादात थाने पहुंचा, लेकिन वहां की पुलिस ने घटना कटरा की बताकर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसके बाद वह ट्रक मालिक अमजद खां व मॉल मालिकों समेत कटरा थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल तिलहर का बताकर उसे तिलहर थाने भेज दिया। तिलहर की पुलिस ने भी घटनास्थल अपने थाने के बाहर का बताकर उसे टरका दिया। आखिर में पुलिस कप्तान के आदेश पर थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध संख्या निल पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर निल पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों के आदेशनुसार चिक भेजी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें