फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कामांध व्यक्ति ने पिता पुत्री का रिश्ता ही शर्मसार कर दिया। 14 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिख शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी ने शुक्रवार को कोर्ट में पिता के खिलाफ बयान दिए थे। मेडिकल रिपोर्ट में भी किशोरी से रेप की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

कस्बा में रहने वाले व्यक्ति ने 17 फरवरी को एक युवक के खिलाफ बेटी का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद किशोरी ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह अपने पिता की डर की वजह से घर से चली गई थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पिछले कुछ महीनों में उसके पिता उसके साथ कई बार रेप कर चुके हैं। इसकी शिकायत उसने अपनी दादी से भी की थी। दादी ने पिता को फटकारा भी लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आए और उसके साथ रेप करते रहे। किशोरी की दादी ने भी बताया कि वह अपने बेटे को कई बार इस कुकृत्य के लिए डांट चुकी थी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। थाने में बयान के बाद से किशोरी अपनी दादी के साथ रह रही थी। किशोरी के पिता और उसकी दादी का घर एक परिसर में लेकिन अलग-अलग है। एसओ अमर सिंह ने बताया कि किशोरी ने पिता पर रेप का आरोप लगाया था। उसने कोर्ट में पिता के खिलाफ बयान दिए। किशोरी के मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें