फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पकड़ा गया पुवायां की बैंक डकैती का आरोपी

Thu, 21 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
11 मई 2011 को पुवायां में एसबीआई शाखा में डकैती डालने वाला एक बदमाश पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने पुवायां में डकैती डालना और शाहजहांपुर में एक अपहरण करना कबूल किया है। 
विज्ञापन

पंजाब के जनपद अमृतसर के थाना त्रिशक्का के एसआई हरपाल सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह बुधवार को पुवायां थाने पहुंचे। हरपाल सिंह ने बताया कि त्रिशक्का थाने की पुलिस ने कुछ दिन पूर्व अमृतसर के सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बा को नशीले पदार्थों की तस्करी करते हुए धर दबोचा था। पूछताछ में सर्वजीत ने बताया कि उसने पुवायां में 18 मई 2011 को स्टेट बैंक शाखा में साथियों के साथ डकैती डाली थी। डकैती डालने के लिए वह पंजाब से एके 47 लेकर गया था। इसके अलावा उसने शाहजहांपुर में एक अपहरण की घटना को भी अंजाम दिया था। पंजाब पुलिस अपहरण की घटना के बारे में जानकारी नहीं दे सकी। 
पंजाब पुलिस ने पुवायां पुलिस से डकैती के मामले की जानकारी ली और सर्वजीत के वांछित होने की जानकारी ली। पुवायां पुलिस ने बताया कि अभिलेखों को देखने के बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकेगी। पंजाब पुलिस शाहजहांपुर रवाना हो गई। बृहस्पतिवार को पंजाब पुलिस फिर से पुवायां आकर मामले की जानकारी लेगी। 
विज्ञापन

एसबीआई से हुई थी 44 लाख की लूट
पुवायां। 11 मई 2011 को डकैतों ने पुवायां की एसबीआई शाखा से 44 लाख रुपये की रकम लूट ली थी और एके 47 जैसे हथियारों से फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। डकैतों की फायरिंग से पुवायां थाने में तैनात हेड कांस्टेबिल देवराज घायल हो गया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस लूटे एक कैश का मिलान कराने में जुट गई और डकैत आराम से फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पंजाब के कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें