फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हनीप्रीत पर एक लाख रुपये का ईनाम!

Fri, 22 Sep 2017 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
हनीप्रीत
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से फरार उसकी कथित बेटी हनीप्रीत को पकड़वाले वाले को शोषित समाज मोर्चा के प्रदेश महासचिव फकीरे लाल भोजवाल ने एक लाख रुपये का नगद इनाम देने का ऐलान किया है। हनीप्रीत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने कलक्ट्रेट में अन्य साथियों के साथ धरना दिया। 
विज्ञापन

उनके साथ मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी महबूब हुसैन इदरीसी और सामाजिक कार्यकर्ता सलमान भी धरने में शामिल हुए। इस मौके पर समाजसेवी भोजवाल ने कहा कि ढोंगी साबित हो चुके राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत भी अपराधी होने के कारण समाज के लिए कभी भी खतरा बन सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में धर्म का लबादा ओढ़े कई बाबा न सिर्फ लोगों की आस्था और मान-मर्यादा से खिलवाड़ कर रहे हैं, अपने कृत्यों से मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसे बाबाओं और उनके सहयोगियों को पकड़कर बेनकाब करने में सुरक्षा एजेंसियों को मदद देने वाले व्यक्ति को वह अपने व्यक्तिगत कोष से एक लाख रुपये की मदद देंगे, भले ही वह कहीं का रहने वाला हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें