फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के अर्दली की पत्नी से दिनदहाड़े लूट

Fri, 22 Sep 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
victim of loot
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के सामने बाइक सवार लुटेरों ने सीओ बिसौली के अर्दली की पत्नी से चेन, कुंडल और पर्स लूट लिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।             
विज्ञापन

पुलिस लाइंस स्थित सरकारी आवास में रहने वाले प्रेम कुमार सीओ बिसौली मुन्नालाल के कार्यालय में अर्दली है। शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रेम कुमार की पत्नी विमला देवी छह सड़का स्थित डॉ. गोविल के क्लीनिक जाने लिए घर से पैदल निकली थी। जिला महिला अस्पताल गेट पर पहुंचते ही बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले में लटकी सोने की चेन, कुंडल और पर्स लूट लिया और भाग निकले। लुटेरों को पकड़ने के लिए विमला ने उनका पीछा किया, बाद में वह बेहोश होकर गिर गई। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पर्स में एक मोबाइल, एटीएम कार्ड और आठ सौ रुपये थे। सिविल लाइंस थाने में घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें