फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी बदमाश पकड़ा गया

Sat, 28 Mar 2015 11:29 PM IST
मदनापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में आठ महीने पहले बदायूं रहने वाले दंपति से लूट करने वाले पांच हजार के ईमानी बदमाश रफी शाह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव दहला नगला निवासी राजीव कुमार 13 जुलाई 2014 को बाइक से अपनी पत्नी के साथ मदनापुर क्षेत्र के कुनिया चौराहा के पास से गुजर रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दो हजार नगद, सोने के कुंडल, मोबाइल और बाइक लूट ली थी। पुलिस ने 27 नबंवर को घटना का खुलासा करते हुए शमीम और शंभू को गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरा अभियुक्त अरूण उर्फ अरूणेश अदालत में हाजिर को गया था। चौथा अभियुक्त थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव पसगवां निवासी रफी शाह फरार चल रहा था। एसपी ने रफी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को मदनापुर पुलिस ने रफी को दो हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें