फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति ने सरेआम फायरिंग की, एसओ पर बंदूक तानी

Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रधान के पति ने सरेआम फायरिंग की, एसओ पर बंदूक तानी
विज्ञापन
प्रधान के पति प्रहलाद ने फिल्मी अंदाज में शुक्रवार रात शराब पीने के बाद थाने के पास फायरिंग कर दहशत फैला दी। अचानक हुई फायरिंग से दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। प्रधान के पति ने मौके पर पहुंचे एसओ पर भी बंदूक तान दी। पुलिस ने किसी तरह प्रधान पति को गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिरहाना निवासी प्रहलाद ने निगोही कस्बे में भी मकान बना रखा है। उसकी एक पत्नी बिरहाना में रह रही है और दूसरी कस्बे में मजार के निकट रहती है। शुक्रवार रात्रि 9 बजे होमगार्ड केपी सिंह, संजीव, चौकीदार पप्पू के भाई रिंकू और प्रधान के पति प्रहलाद ने साथ बैठकर खूब शराब पी। नशे में धुत्त होने पर रिंकू और प्रहलाद के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। यह देख होमगार्ड केपी सिंह, संजीव और रमेेश मौके से खिसक लिये। इसके बाद प्रहलाद ने जमकर हंगामा किया। हंगामा होते देख पुलिस ने हड़काकर प्रहलाद को भगा दिया। चौकीदार रिंकू द्वारा किये गये अपमान का बदला लेने के लिए प्रहलाद घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक ले आया और थाने के निकट दुबारा हंगामा करने लगा। हवा में बंदूक लहराते हुए उसने फायरिंग। इससे इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। उस वक्त प्रहलाद के सामने जो भी पहुंचा उसी पर बंदूक तान कर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। इसी बीच निगोही थानाध्यक्ष रजी अहमद, दरोगा सुनील कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उन्हें देख प्रहलाद ने पहले दरोगा सुनील और फिर थानाध्यक्ष रजी अहमद पर बंदूक तान दी। पुलिस ने किसी तरह प्रहलाद को दबोचा और उसकी बंदूक कब्जे में ले ली। इस दौरान छीना झपटी में बंदूक टूट भी गयी। पुलिस ने प्रहलाद के खिलाफ जानलेवा हमला करने, दहशत फैलाने और 7 क्रिमनल एक्ट तहत दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रहलाद के हंगामा करने से काफी देर तक शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग जाम रहा, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें