क्षेत्र के गांव वसुलिया में अवैध खनन कर ले जा रही मिट्टी भरी चार ट्रैक्टर ट्राली को सीओ सदर ने कब्जे में ले लिया। वहीं मिट्टी की खुदाई कर रहे जेसीबी वाले लोग मशीनों के साथ भाग निकले। डीएम ने गांव वालों से शिकायत मिलने पर सीओ को वहां भेजा था।
बता दें कि वसुलिया गांव से खनन करके ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली से एक स्कूली बच्चा चपेट में आते हुए बाल-बाल बच गया था। इसके बाद गांव के रामानंद दुबे व अन्य लोगों ने अवैध खनन की शिकायत एडीएम व एसडीएम से की थी, लेकिन इन अधिकारियों ने जेसीबी से हो रहे अवैध खनन को रोकने का प्रयास नहीं किया।
सोमवार को फिर खुदाई हो रही थी तो गांव वालों ने डीएम को जानकारी दी। डीएम ने इसी के बाद सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा को मौके पर भेजा था।