फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने कीटनाशक का स्प्रे कर गेहूं की फसल की नष्ट

Wed, 28 Jan 2015 12:10 AM IST
जैतीपुर, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेती के विवाद में रंजिशन पांच एकड़ गेहूं की फसल पर कीटनाशक का स्प्रे कर दबंगों ने उसे नष्ट कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।क्षेत्र के गांव विक्रमपुर (मकरंदपुर) के हरीकांत पुत्र शेर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने 32 बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई है। बीती 21 जनवरी को उसके पुत्र ने देखा कि कुछ लोग मोटर साइकिल से गांव में आए थे। इनके साथ स्प्रे मशीन भी थी। 22 जनवरी को बरसात होती रही। इसी दौरान इन लोगों ने उसके गेहूं में कीटनाशक दवा का स्प्रे कर दिया। 23 जनवरी को जब वह खेत पर गया तो देखा कि उसके गेहूं पीले पड़ गये थे। फसल नष्ट होने से उसका लाखों का नुकसान हुआ है। आरोप है कि गेहूं की फसल उपरोक्त लोगों ने ही नष्ट की है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद न्यायालय में चल रहा है। गेहूं की फसल नष्ट हुई है। जांच चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें