फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापरि गांव के दो पक्षों में लाठी-गोली चली, रिपोर्ट

Sat, 05 Sep 2015 11:21 PM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मझारा बढऊ के मजरा पापरि में शुक्रवार रात 11 बजे एक ही बिरादरी के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। रात के अंधेरे में हुए फायर से एक आदमी के हाथ और पीठ की तरफ छर्रे लगे हैं, जबकि दूसरे पक्ष के बाबा-नाती घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोली से घायल को रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पापरि गांव निवासी नन्हुकू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे गांव के ही रामसहाय, रामचन्द्र, नन्हें व मायाराम ने शराब के नशे में उसके दरवाजे पर आकर गालियां दीं। विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे व उसके पांच वर्षीय नाती सचिन को घायल कर दिया। सचिन के सिर में गंभीर चोट है। ग्रामीणों के आ जाने पर उक्त सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
इस संबंध में एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि पापरि गांव के नन्हुकू और रामसहाय के बीच एक लड़के की शादी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रात में शराब के नशे में दोनो पक्षों में लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। रात के अंधरे में किसी ने एक फायर कर दिया। इससे रामसहाय के हाथ और पीठ की तरफ छर्रे लगे हैं। गोली से घायल रामसहाय को रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया गया था। दूसरे पक्ष के घायल नन्हुकू ने थाने आकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। रामसहाय पक्ष का अभी कोई रिपोर्ट दर्ज करवाने नहीं आया है। उसकी भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

एसओ अरविंद पांडेय ने यह भी बताया कि अब तक की जांच पड़ताल में पाया गया है कि मारपीट के समय दोनों पक्ष आमने सामने थे। रामसहाय के हाथ और पीठ की तरफ छर्रे लगे हैं,जिससे अनुमान है कि रामसहाय के पीछे से फायर किया गया है। इस समय पंचायत चुनाव की सरगर्मिया तेज हैं। पार्टीबंदी मे लोग एक दूसरे को फंसाने का भी षडयंत्र रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें