फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती वसूलने का आरोप, जांच शुरू

Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मंगलवार दोपहर नखासे में भैंस उतारकर गांव लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने शाहजहांपुर रोड से अगवा कर लिया और मिर्जापुर के एक गांव मे बंधक बनाकर चौदह हजार रुपये की फिरौती वसूल ली। यह आरोप लगाते हुए युवक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर है। गांव पल्हरई निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पिकअप से गांव बझेड़ा स्थित नखासे में भैंस बेचने गया था। वहां भैंस अपने साथी को सौंपने के बाद दोपहर में अकेला गांव को लौट रहा था। शाहजहांपुर रोड पर गांव कलक्टरगंज के आगे जैसे ही बढ़ा तभी पीछे से आई सफेद रंग की बोलेरो ने ओवरटेक कर गाड़ी पिकअप रोक ली। बताया कि उक्त बोलेरो से तीन लोग उतरे और वाहन रिकवरी वाला बताते हुए गाड़ी साइड में लगाने को कहा उसने अपनी गाड़ी साइड में लगाई तभी एक आरोपी ने तमंचा निकालकर उसके सिर पर रख दिया और जबरिया अपनी बोलेरो मे बैठाकर गाड़ी दौड़ा दी। इसके बाद वह गाड़ी मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सरइयां के पास स्थित एक भट्ठे पर जाकर रुकी। लोगों ने उसके मोबाइल से उसके पिता रामौतार को फोन कर तीस हजार रुपये की फिरौती मांगी। बकौल युवक मामले की जानकारी होते ही उसके घर में सभी लोग परेशान हो गए और घर में रखे साढ़े बारह हजार रुपये लेकर उसके पिता आरोपियों के बताए स्थान पर पहुंचे। आरेापियों ने उक्त रुपयों के अलावा उसकी जेब मे रखी पंद्रह सौ रुपये निकाल लिए। शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देकर छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें